फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teachers will tell you how to stay safe in the digital world

Barabanki News: डिजिटल दुनिया में कैसे रहें सुरक्षित, बताएंगे शिक्षक

Wed, 17 Dec 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 17 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers will tell you how to stay safe in the digital world
बाराबंकी। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अब शिक्षक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े पाठ पढ़ाएंगे और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय सिखाएंगे। इससे न सिर्फ विद्यार्थी जागरूक होंगे, बल्कि अपने परिजन को भी इस बारे में बता सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में संचालित माध्यमिक विद्यालयों में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 339 विद्यालय हैं। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साइबर जागरूकता को रोचक बनाने के लिए स्लोगन लेखन, निबंध लेखन और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड और स्टाफ रूम में भी चस्पा की जाए।
विज्ञापन

विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन कर अभिभावकों को साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित पीडीएफ सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे घर पर भी इसका अध्ययन कर सतर्क रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए प्रत्येक विद्यालय में ऑनलाइन बैठक कर साइबर सुरक्षा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला समन्वयक अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा विशेष कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed