{"_id":"693b13827edfdd7e67082235","slug":"taxi-stand-occupied-again-traffic-disrupted-barabanki-news-c-315-slko1012-153783-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टैक्सी स्टैंड पर फिर कब्जा, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टैक्सी स्टैंड पर फिर कब्जा, यातायात बाधित
Fri, 12 Dec 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। नगर पंचायत क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड स्थल की जमीन को खाली कराए जाने के बाद फिर से उस पर कब्जा कर लिया गया है। इस के कारण क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या बनी रहती है।
जमीन खाली कराने के बाद नगर पंचायत द्वारा वहां नए सिरे से खड़ंजा लगवाकर बोर्ड लगवा दिए गए थे। इससे उम्मीद थी कि अब यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलेगी। कुछ दुकानदारों ने न केवल टैक्सी स्टैंड का बोर्ड उखाड़कर एक तरफ रख दिया, बल्कि दोबारा उस स्थान पर अवैध कब्जा कर लिया। इससे वाहन निर्धारित स्थान के बजाय सड़क पर ही खड़े किए जाते हैं। जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। तहसीलदार शाशांक उपाध्याय ने बताया कि अतिक्रमण जल्द हटवाया जाएगा।
(संवाद)