फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Target to make city smart city: Shashi

शहर को स्मार्ट सिटी बनाना लक्ष्य : शशी

Fri, 01 Dec 2017 11:56 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Fri, 01 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Target to make city smart city: Shashi
पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शशि श्रीवास्वत की जीत के बाद विजयी मुद्रा में। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी व निवर्तमान चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव की पत्नी शशी श्रीवास्तव अपनी जीत के बाद बाराबंकी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अतिक्रमण मुक्त, साफ व सुंदर शहर बनाने का लक्ष्य बताया है।
विज्ञापन


घर की चौखट से पहली बार राजनीति में कदम रखने वाली शशी चंद दिन में ही शहर के गली, गली घूमकर उनका हर दर्द और समस्या से रूबरू होने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास का मास्टर प्लान तैयार है। पति द्वारा विकास कार्य जो कराए जा रहे थे उन्हें और गति दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में और देश में भाजपा की सरकार है और लखनऊ राजधानी के सबसे निकट होने के कारण यहां का विकास का खाका उसी के अनुरूप कराने का प्रयास होगा। श्रीमती शशी ने यह बातें शुक्रवार को चुनाव जीतने के संदेश मिलने के बाद अपना प्रमाण पत्र लेने से पहले अमर उजाला से हुई एक खास मुलाकात में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में व्याप्त अतिक्रमण, गंदगी, पेयजल किल्लत, सीवर लाइन की समस्या, जमीनों पर अवैध कब्जा आदि के बारे में शशी श्रीवास्तव ने सभी समस्याएं जल्द ही दूूर कराने का दावा किया है। इनका कहना है कि सीमा विस्तार के बाद जो क्षेत्र शहर में शामिल हुआ है वहां पर जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ नगर का चौमुखी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed