{"_id":"61dc89f65d31fe25da6c9ef3","slug":"tablet-and-smart-phone-barabanki-news-lko612906631","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 हजार हुए थे चयनित, 200 को ही मिले टेबलेट और स्मार्ट फोन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 हजार हुए थे चयनित, 200 को ही मिले टेबलेट और स्मार्ट फोन,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। इंटरमीडिएट और स्नातक पास छात्र-छात्राओं को मिलने वाले टैबलेट और स्मार्ट पर संशय बनता दिख रहा है। चयनित 58 हजार लाभार्थियों में से अब तक केवल 200 लोगों को ही लाभ मिल सका है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता लगने से चयनितों को तीन चार माह तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि विभागीय अधिकारी अधिसूचना लगने से पहले लाभार्थियों का चयन करने की बात करते हुए टैबलेट और स्मार्ट फोन की उपलब्धता पर आदेशानुुसार वितरण की बात कह रहे हैं।
जिले के 63 तकनीकी कॉलेज के 6000, 27 प्रशिक्षण संस्थानों के 5600, महाविद्यालयों के 44000, विकलांग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कॉलेजों के 400 व 10 मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों के 200 व सूक्ष्म लघु के माध्यम से ओडीओपी का प्रशिक्षण लेने वाले 670 लोगों ने आवेदन किया था। जिनकी कुल संख्या 58 हजार 271 थी।
इनमें से इंटर पास छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन तो स्नातक पास छात्र-छात्राओं को टैबलेट मिलना था लेकिन आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुुख्यमंत्री द्वारा किए गए वितरण के दौरान जिले के सिर्फ 200 चयनितों को ही इसका लाभ मिल सका है। इसके बाद आचार संहिता लगने से अब इनका वितरण हो पाएगा की नहीं इस पर संशय बन गया है। ऐसे में शेष बचे चयनितों को अब टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
लाभार्थियों का चयन और सत्यापन आचार संहिता से पहले हुआ है। जिनमें से 200 लोगों को लाभ भी मिल चुका है। ऐसे में टैबलेट और स्मार्ट फोन की उपलब्धता के साथ जैसे निर्देश होगा उसी के आधार पर किया जाएगा।
-उमेश चंद्र, नोडल अधिकारीउपायुक्त उद्योग