फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Swimming pool and badminton court will be decorated with two and a half crores

Barabanki News: ढाई करोड़ से संवरेगा तरणताल और बैडमिंटन कोर्ट

Mon, 27 Mar 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool and badminton court will be decorated with two and a half crores
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बना तरणताल और बैडमिंटन कोर्ट पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। अब प्रशासन ने इसको संवारने की प्रक्रिया शुरू की है। इस पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगा। डीएम के आदेश पर इसका प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। एडीएम का कहना है कि जैसे ही शासन से धनराशि मिलती है, मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



स्टेडियम में बने दो तरणताल मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुके हैं। यहां पर लगे टाइल्स टूट चुके हैं इंटरलॉकिंग बेकार हो गई है। पानी भरने के लिए लगी फिल्टर मशीन अरसे से खराब पड़ी है। जलनिकासी न होने से गंदा पानी तरणताल में भरा रहता है इसके निकासी की नए सिरे से व्यवस्था कराई जानी है। इसके अलावा चेंजरुम का हाल बेहाल हो है। दीवारों पर लगा प्लास्टर पूरी तरह से उखड़ चुका और फर्श भी टूटा है। मामूली सी बारिश होने पर छत से पानी टपकने लगती है।
विज्ञापन


इसे भी खराब हाल बैडमिंटन कोर्ट का है। यहां पर लगी वुडेन फ्लोरिंग और सिंथेटिक कोर्ट पूरी तरह से बेकार हो चुकी है । जिलाधिकारी अविनाश कुमार को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसे संवारने का जिम्मा एडीएम को सौंपा। डीएम के आदेश पर एडीएम ने यूपी राज्य निर्माण सहकारी संघ को इसका प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एडीएम के आदेश पर जूनियर इंजीनियर नागेन्द्र सिंह को प्रस्ताव तैयार करने के लिए लगाया गया है। तरणताल की मरम्मत पर करीब एक करोड़ 84 लाख रुपया ओर बैडमिंटन कोर्ट तथा बहुउद्देशीय हाल की मरम्मत पर 80 लाख 57 हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी।




शासन को भेजा गया प्रस्ताव
जिलाधिकारी से मिले अनुमोदन के बाद स्टेडियम में बने तरणताल और बैडमिंटन कोर्ट को संवारने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने और धनराशि आवंटित होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed