{"_id":"658b35d57649ddf8f80f61c4","slug":"sultanpur-businessman-cheated-of-rs-32-lakh-case-against-two-barabanki-news-c-315-1-slko1012-10465-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सुल्तानपुर के व्यापारी से 32 लाख की ठगी, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सुल्तानपुर के व्यापारी से 32 लाख की ठगी, दो पर केस
Wed, 27 Dec 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सुल्तानपुर जिले के व्यापारी को मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर 32 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
सुल्तानपुर के मोहल्ला गभड़िया निवासी राजेश जायसवाल ने एसपी से शिकायत कर बताया कि वे खानपान संबंधी सामग्रियों की पैकिंग करने का व्यापार करते हैं। उनके साथ काम करने वाले जौनपुर जिले के हैदरपुर निवासी चंद्र प्रकाश यादव के माध्यम से दिसंबर 2020 में बाराबंकी के आलापुर कुरौली स्थित साईं इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संदीप सिंह से चार मशीनें खरीदने का सौदा हुआ था। इसके बदले में राजेश ने पत्नी के खाते से पहले चार लाख, फिर तीन लाख और तीसरी बार में पांच लाख रुपए का भुगतान किया।
मई 2021 में मशीनों का कोटेशन मिलने के बाद राजेश ने बैंक से कर्ज लेकर 20 लाख रुपए साईं इंटरप्राइजेज को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया। लेकिन अब तक न मशीन उपलब्ध कराई गई और न ही रुपये वापस किए गए। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साईं इंटरप्राइजेज के संदीप सिंह और जौनपुर के चंद्र प्रकाश यादव के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।