{"_id":"5f1f1f648ebc3ea072615ce5","slug":"suicide-barabanki-news-lko532742118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से विवाद के बाद लॉज में प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से विवाद के बाद लॉज में प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर के एक लॉज में ठहरे प्रेमी ने प्रेमिका से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार शाम हुई इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को बुलाया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक शहर में छाया चौराहा स्थित मेहेर उजाला लॉज में सोमवार शाम एक युवक के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली। मौके पर जांच में मृतक की पहचान सुनील यदुवंशी (18) पुत्र बृजेश यदुवंशी निवासी ग्राम कांप फतेहउल्लापुर थाना रामनगर के रूप में हुई। उसके साथ जहांगीराबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मिली। जांच में पता चला कि दोनों लॉज में दोपहर बाद तीन बजे आए थे। लॉज के रजिस्टर में दोनों ने भाई-बहन के रूप में ब्योरा दर्ज किया। कोतवाल पंकज सिंह के मुताबिक दोनों में चार-पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लॉज में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। इस पर सुनील ने फांसी लगा ली। यह देख युवती ने लॉज मालिक को बताया। इसके बाद ही पुलिस पहुंची है। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को बुलाया है।