फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
sucide
निंदूरा (बाराबंकी)। संदिग्ध हालातों में एक युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। घर पर बेटी के अकेली होने को लेकर परिवारीजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के जानीनगर गांव की है।
विज्ञापन

यहां का निवासी रामदास मंगलवार की सुबह लखनऊ गया था। वहीं पत्नी आठ साल के बेटे के साथ खेत गई थी। घर में उसकी बेटी मोहिनी (18) अकेली थी। दोपहर में मां खेत से घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो मां को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

इसके बाद खिड़की से अंदर झांककर देखा तो बेटी मोहिनी का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिवारीजनों ने गांव के ही एक परिवार पर बेटी की हत्या करने की आशंका जताई है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed