{"_id":"6186d443ac5d3203c66f7478","slug":"sucide-barabanki-news-lko603270223","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर युवक समेत चार के लटके मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के घर युवक समेत चार के लटके मिले शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फंदे से चार शव लटके मिलने से कई परिवारों की दीपावली की खुशियां गम में तब्दील हो गई। इन परिवारों में कोहराम मच गया। जैदपुर में प्रेमिका के घर युवक तो बदोसरायं में पति-पत्नी के बीच विवाद में पत्नी का शव छप्पर में फंदे से लटका मिला।
रामसनेहीघाट में होटल पर काम करने युवक तो एक किसान के बेटे ने फाइनेंस पर घर लेकर आए ट्रैक्टर की वापसी न होने पर जान दे दी। प्रेमिका के घर शव मिलने की सूचना पर पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरे मामले में आरोपी पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के बलछत गांव निवासी उपकार उर्फ भिखारी लखनऊ में ऑटो रिक्शा चलाता है। दीपावली पर वह अपने घर आया था। यहां परिवार के बीच दीपावली की खुशियां मनाई। उसके बाद शुक्रवार को दोपहर घर से 50 हजार रुपये लेकर निकला था। कुछ घंटों के बाद परिवारीजनों को गांव के ही मेवालाल रावत के निर्माणाधीन मकान में शव के रस्सी के फंदे से बल्ली के सहारे लटकने की सूचना मिली।
विज्ञापन
जिस पर परिवारीजन व पत्नी मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसके पति का जिस घर में शव लटकता मिला उसी घर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
अक्सर उसका पति इसी को लेकर लखनऊ से घर आ जाता था। शुक्रवार को उसका पति घर में बाइक बिक्री के रखे 50 हजार रुपये लेकर निकला था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुबंशी ने बताया कि युवक की आत्महत्या के मामले में परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही हैं।
उधर, बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के मरौचा गांव में धान बेचने को लेकर शुक्रवार को रामकैलाश का पत्नी सुग्गी से विवाद हुआ था। जिस पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद पति घर से चला गया था। शनिवार सुबह बड़ा बेटा धर्मराज मां के शव को देख चीखने-चिल्लाने लगा। जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची।
जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि रामकैलाश शराब के नशे का आदी थी। जिसको लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। शुक्रवार को हुए विवाद के बाद उसने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक सुग्गी की मौत के बाद उसके छह बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। जिसमें एक आठ माह की मासूम बेटी भी है। वहीं सबसे बड़ा बेटा धर्मराज, राजितराम, नितलेश, अंजू व लुसु का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के खेवराजपुर गांव निवासी किसान गीतानंद यादव का बेटा हीरालाल धनतेरस पर एक ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीद कर लाया था। मगर, ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा तो पिता ने एतराज जताया। जिस पर वह गांव में ही ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करने वाले हौसिला प्रसाद से ट्रैक्टर वापस कराने की बात की तो उसने ट्रैक्टर की धुुलाई कराकर लाने की बात कहीं।
मगर, एजेंसी पहुंचने पर ट्रैक्टर वापस करने की बजाय फाइनेंस की फाइल तैयार करने का दबाव बनाया। इसके बाद घर लौटे युवक का शव शुक्रवार को गांव के बाहर एक बाग में रस्सी के फंदे लटका मिला। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर भिटरिया स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मियों पर जबरन ट्रैक्टर लेने का आरोप लगाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित ढाबे पर काम करने वाले मोहम्मदपुर कीरत निवासी युवक आशुतोष को शव भी रस्सी के फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि किसान के बेटे की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं ढाबे पर काम करने वाले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है।