फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
sucide
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के हांसेमऊ में शुक्रवार की शाम एक नवविवाहिता का शव उसके घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या को आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के हांसेमऊ के निवासी रमेश वर्मा के बेटे शुभम वर्मा का विवाह सात माह पहले लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के कोयलीपुरवा निवासी काजल (20) के साथ हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे काजल का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। ससुरालियों ने बताया कि काजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले वह घर से कहीं चली गई थी। उसके बाद से वह काफी परेशान थी। ऐसे में उसने आत्महत्या कर ली। वहीं मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश वर्मा ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed