{"_id":"60e746658ebc3ec84762b75a","slug":"sucide-barabanki-news-lko586078421","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने से रोकने से नाराज पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जाने से रोकने से नाराज पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। पति द्वारा पत्नी को मायके जाने से रोकने से नाराज पत्नी ने घर के पास कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम कस्बा इचौली के मोहल्ला काजियाना का है। यहां के निवासी ज्ञानचंद की पत्नी सुशीला (28) का पति से बुधवार की शाम मायके जाने को लेकर विवाद हो गया था। गुरुवार की सुबह भी इसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसके बाद ज्ञानचंद गांव में चला गया। इस बात से नाराज सुशीला ने घर के पास कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई।
काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण पुराने कुएं में नीचे तक नहीं जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई की। सुशीला के तीन बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी पिता के कंधों पर है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है। (संवाद)