फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने की आत्महत्या

Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
sucide
टिकैतनगर (बाराबंकी)। पिता की डांट से क्षुब्ध एक किशोर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम गौरी पुरवा मजरे करोनी का है। यहां के निवासी सुखराम का पुत्र दुर्गेश (16) बुधवार की सुबह गांव की ही एक युवती को उसकी ससुराल छोड़ने घर पर बिना बताए चला गया था। घंटों गायब रहने से घर के सभी लोग परेशान थे।
विज्ञापन

दोपहर लगभग दो बजे वह वापस घर पहुंचा तो पिता ने जमकर फटकार लगाई। इस बात से नाराज किशोर घर से थोड़ी दूर पर स्थित बाग में पहुंचा और वहां लगे एक आम के पेड़ पर गले में फंदे डालकर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमरे में फंदे से लटककर युवती ने दी जान
देवा। ग्राम तिन्दोला में एक युवती ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती ने आत्महत्या क्यों की उसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिदोला निवासी प्रिया अवस्थी (19) पुत्री रवि कांत अवस्थी ने मंगलवार की शाम अपने घर के कमरे में छत में लगे कुंडे से फंदा लगाकर उसमें लटककर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो पुलिस को बताया। इस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर देवा धीरज कुमार ने बताया कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed