फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sucide

बीवी के मायके जाने से आहत पति ने जान दी

Thu, 04 Mar 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
sucide
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी कस्बे में बुधवार शाम एक युवक ने कमरा बंदकर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक दीपक गुप्ता (25) की शादी लखनऊ में लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। लगभग एक सप्ताह पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। जिससे दीपक काफी परेशान रहता था। इसी के चलते उसने बुधवार को घर में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद लिया और छत में लगे पंखे के हुक में फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद शाम लगभग 6 बजे तक अंदर से दरवाजा न खोलने पर दीपक के छोटे भाई ऋषि ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कमरे के अंदर से दीपक नहीं बोला। कई बार आवाज लगाने के बाद उसे संदेह हुआ तो उसने अपने भाई हर्षित के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद पंखे से लटकते अपने बड़े भाई को देखकर उसके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। एसओ रितेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed