{"_id":"6afcb434aecfafe8380f3d91","slug":"sub-inspector-suffers-heart-attack-while-heading-to-duty-dies-during-ecg-barabanki-news-c-315-1-lu11010-184694-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ड्यूटी पर जा रहे दरोगा को आया हार्ट अटैक, ईसीजी के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ड्यूटी पर जा रहे दरोगा को आया हार्ट अटैक, ईसीजी के दौरान मौत
Wed, 18 Nov 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की भोर में ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे उपनिरीक्षक गणेश दत्त (59) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द उठने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ईसीजी जांच के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले गणेश दत्त चार महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।
गणेश दत्त रिजर्व पुलिस लाइन के गेट पर ड्यूटी करते थे और परिसर स्थित बैरक में ही रहते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए वर्दी पहन रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द उठा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतिसार निरीक्षक चालक के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ईसीजी कराने की सलाह दी, लेकिन ईसीजी जांच के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
आरआई राजेश कुमार ने बताया कि गणेश दत्त एक बेहद अनुशासनप्रिय और नियमों के पक्के अधिकारी थे। वह रोज सुबह उठकर जॉगिंग करते थे, जिसके बाद स्नान और पूजा-पाठ कर सुबह छह बजे तक ड्यूटी पर पहुंच जाते थे। उनकी सेवानिवृत्ति में मात्र चार महीने शेष थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी पुलिस लाइन पहुंच गए।
विज्ञापन
दरोगा को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी
प्रयागराज निवासी उपनिरीक्षक गणेश दास को मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी रवीना त्यागी की मौजूदगी में अंतिम सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद पुलिस वाहन से पार्थिव शरीर को परिजनों के साथ प्रयागराज स्थित उनके आवास के लिए रवाना किया गया। (संवाद)