{"_id":"6abebd5fb8a6ef92d30a2ee2","slug":"student-faints-while-playing-dies-in-hospital-barabanki-news-c-315-1-brb1038-180718-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खेलते-खेलते बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खेलते-खेलते बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में मौत
Fri, 02 Oct 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बिशुनपुर में बेटी साबिहा के मौत के बाद बदहवास मां को संभालते रिश्तेदार।
इसरौली। फतेहपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में बृहस्पतिवार को खेलते समय कक्षा पांच की 11 वर्षीय छात्रा साबिहा बानो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। शिक्षकों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। हेडमास्टर अजय यादव और परिजन उसे सीएचसी देवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बीईओ धर्मेंद्र प्रताप और तहसीलदार वैशाली अहलावत ने गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए।
साबिहा विशुनपुर निवासी शब्बीर की बेटी थी। शब्बीर मुंबई में नौकरी करते हैं। साबिहा अपनी मां और छोटे भाई समद के साथ रहती थी। नाना मोहम्मद उमर ने बताया कि साबिहा अक्सर बीमार रहती थी। पूर्व में उसके ट्यूमर का ऑपरेशन भी हो चुका था। हाल ही में उसे बुखार आया था, जो दवा लेने के बाद ठीक हो गया था। हेडमास्टर ने बताया कि छात्रा करीब 10 दिन से बीमार थी। परिजनों ने मेडिकल स्टोर से दवा दिलाई थी। हालत में सुधार होने के बाद वह स्कूल आई थी। पिता के मुंबई से लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुबह हंसते-खेलते भेजा था स्कूल
फोटो- 36
इसराैली। बृहस्पतिवार को स्कूल का समय सुबह नौ बजे हुआ तो 11 वर्षीय साबिहा बानो रोज की तरह मां से हंसकर विदा हुई। मां ने प्यार से उसका बस्ता तैयार कर स्कूल भेजा था। कुछ घंटों बाद बेटी के स्कूल में बेहोश होने की सूचना मिली तो मां दौड़कर अस्पताल पहुंची। बेटी की बेजान देह देखते ही वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
वह साबिहा को गले लगाकर उसके हाथ सहलाती और उठने के लिए पुकारती रही। छोटा भाई समद भी मां का आंचल पकड़कर बिलखता रहा। मां बेटी की किताबों और सामान को सीने से लगाकर रोती रही। घर में सुबह की चहल-पहल कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। मुंबई में नौकरी कर रहे पिता को सूचना मिली तो वह तत्काल घर के लिए रवाना हो गए।
छात्रा स्कूल में खेल रही थी, तभी अचानक गिरकर बेहोश हो गई। हेडमास्टर और परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा कई दिनों से बीमार थी।
-नवीन कुमार पाठक,
बीएसए