{"_id":"6ab186b8c0db8d2d3b0522aa","slug":"student-abducted-while-going-to-school-found-unconscious-barabanki-news-c-315-1-brp1006-179919-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूल जाते छात्र का अपहरण, बेहोश मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूल जाते छात्र का अपहरण, बेहोश मिला
Tue, 22 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सुबेहा। थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्र के अपहरण के बाद लखनऊ जिले की सीमा में बेहोशी की हालत में मिलने का मामला सामने आया है। नीमामऊ गांव निवासी राजकरन शर्मा का पुत्र वंश शर्मा अमेठी जिले की सीमा में शुकुल बाजार स्थित निजी विद्यालय में पढ़ता है। उसकी मां गुड़िया की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
मां के अनुसार सोमवार सुबह वंश साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। दोपहर बाद उसने लखनऊ जिले के अमेठी कस्बे के पास एक जनसेवा केंद्र से फोन कर अपहरण की जानकारी दी। वंश ने बताया कि स्कूल जाते समय कार से आए लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। पीछे से पकड़कर कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे लखनऊ जिले की सीमा में अमेठी कस्बे के पास आम के बाग में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया।
होश आने पर वंश पैदल चलकर जनसेवा केंद्र पहुंचा और वहां से परिजनों को सूचना दी। मां का कहना है कि उसके गले में चांदी की चेन और जेब में 50 रुपये थे, जो गायब हैं। उसकी साइकिल का भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट होगी।