फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Storm and rain caused power outage in 700 villages

Barabanki News: आंधी-पानी ने उड़ाई 700 गांवों की बिजली

Sun, 27 Jul 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused power outage in 700 villages
कोटवाधाम में बिजली के तारों पर गिरा पेड़।
बाराबंकी। भीषण गर्मी और सूखे के हालात में अघोषित बिजली कटौती से बेहाल लोगों को शुक्रवार की आंधी पानी ने और मुसीबत बढ़ा दी। पेड़, तार, खंभा टूटने से जिले के सात सौ से अधिक गांवों में रातभर बिजली नहीं रही। कई जगह तो 18-18 घंटे बिजली नसीब नहीं हुई। वहीं शहर में भी हालात बेकाबू रहे। किसी मोहल्ले में दस घंटे तो कहीं पांच घंटे की बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ा। शनिवार सुबह पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीरबटावन, कटरा बारादरी, जेपी नगर, बड़़ेल व पल्हरी क्षेत्र में करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार शाम चार बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति रात दो बजे शुरू हो सकी। लखपेड़ाबाग, आवास विकास, पल्हरी, श्रीराम कॉलोनी, कार्तिक विहार, मुनेश्वर विहार, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, पैसार क्षेत्र में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा रात भर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

नहीं बहाल हुई सतरिख की बिजली
सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को तीन बजे बारिश के दौरान सतरिख फीडर से नगर पंचायत समेत आसपास के दो दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली ठप हो गई। शनिवार को दोपहर बाद तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। कोटवासड़क, हथौधा व सनौली में पेड़ों के बिजली के तारों पर गिरने से करीब 200 गांवों की डेढ़ लाख आबादी बिजली ठप होने से रातभर परेशान रही। शनिवार की दोपहर बाद तक बडेला, सादुल्लापुर, लोखडिहा, उमारापुर, उमरापुर समेत 80 गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
हैदरगढ़ में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान मुख्य लाइन में फॉल्ट के चलते बिजली बाधित हो गई थी। 29 घंटे बाद करीब ढाई सौ गांवों की बिजली बहाल हुई। बहुता फीडर से जुड़े गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा। यहां शनिवार को दिन में 11 बजे बिजली बहाल हुई। टाउन हैदरगढ़ में रात में कई बार कटौती के 25 हजार आबादी परेशान रही।
20 घंटे बाद आई बिजली
रामसनेहीघाट के दुल्हदेपुर में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से कई पोल टूट गए। 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं दूल्हदेपुर गांव में एक 63 केवी का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। इसे शनिवार की सुबह दोबारा ऊपर बांधकर आपूर्ति बहाल की गई। सूरतगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हो सकी। इससे करीब दो लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
राशन व खाद वितरण हुआ प्रभावित
कोटवाधाम व सरायदुनौली बिजली उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ सौ से ज्यादा गांवों की बिजली शुक्रवार दोपहर तीन बजे खराब होने के बाद शनिवार को सुबह नौ बजे ठीक हुई। पॉश मशीन चार्ज न होने से रानीकटरा में उचित दर दुकान पर राशन व कोटवाधाम समिति खाद वितरण ठप रहा।


जिले के पांचों डिवीजन में आंधी-पानी से जहां खंभे व तार टूटे हैं, बदले जा रहे हैं। काम अभी भी चल रहा है। मरम्मत होते ही आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। सभी अधिशासी अभियंताओं को सतत मॉनीटरिंग करने और फॉल्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। -राजबाला, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed