फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stores filled with papers, farmers will wander for storing potatoes

Barabanki News: कागजों पर भरे स्टोर, आलू भंडारण के लिए भटकेंगे किसान

Wed, 08 Feb 2023 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Stores filled with papers, farmers will wander for storing potatoes
टोकन के नाम पर किसानों से वसूले जा रहे मनमाने दाम
विज्ञापन

भंडारण क्षमता से डेढ़ गुुना अधिक उत्पादन होने के आसार
फोटो-3
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। आलू भंडारण के लिए किसानों को इस बार फिर जूझना पड़ेगा। भंडारण क्षमता से डेढ़ गुना अधिक उत्पादन होने के आसार को लेकर कोल्ड स्टोरेज संचालक अभी से ही टोकन जारी कर भंडारण का आरक्षण करा रहे हैं। किसानों से दस रुपये प्रति बोरी तक वसूले जा रहे हैं। अधिकांश स्टोर अभी से ही कागजों पर भर गए हैं। किसानों को सीमित मात्रा में आलू लाने के लिए कहा जा रहा है। इससे साफ है कि किसान एक बार फिर अपना आलू औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होगा।
जिले में इस बार करीब 20 हजार हेक्टेअर पर आलू की बुआई हुई है, जिसके सापेक्ष प्रति हेक्टेअर 28 से 30 टन आलू पैदावार होने के आसार हैं। आलू भंडारण के लिए जिले में कुल 45 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनकी क्षमता करीब पौने चार लाख मीट्रिक टन है। हालांकि जयशंकर कोल्ड स्टोरेज लक्षबर बजहा व किसान एग्रो कोल्ड स्टोरेज छेदा बसारी का अब तक रिनीवल नहीं हो पाया है। इसके लिए इन्हें नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

इस बार भंडारण क्षमता से करीब डेढ़ गुना अधिक आलू का उत्पादन होने के आसार हैं। इसे देखते हुए कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने अभी से मनमानी शुरू कर दी है। किसानों से प्रति बोरी दस रुपये लेकर टोकन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं गत वर्ष से इस बार स्टोरेज शुल्क में 20 से 40 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ोतरी करने की भी तैयारी है। कई कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता अभी से कागजों पर फुल हो गई है, जबकि भंडारण सत्र 20 फरवरी से शुरू होना प्रस्तावित है। किसानों को गत वर्ष भंडारित किए गए आलू की मात्रा ही लाने के लिए कहा गया है, जबकि इस बार पैदावार अधिक होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो 4
करीब छह सौ क्विंटल आलू उत्पादन का अनुमान है, लेकिन पिछले वर्ष 270 पैकेट रखने का टोकन लिया था। इस बार भी स्टोर संचालक उतना ही आलू रखने को कह रहे हैं। बाकी आलू कहां ले जाएंगे, इसको लेकर परेशान हैं।
- रामनरेश मौर्या, लालापुर
---------
फोटो 5
उत्पादन अधिक होने की संभावना के चलते भंडारण बकी समस्या अभी से दिखाई देने लगी है। अगर स्टोर में जगह नहीं मिलती है तो खुले में आलू बेचना पड़ेगा, लेकिन पैदावार अधिक होने से कीमतें भी कम होंगी।
आनंद कुमार, पींड ----------
फोटो 6
पिछले वर्ष उन्होंने 17 सौ पैकेट आलू भंडारण किया था, जबकि इस बार 20 हजार उत्पादन का अनुमान है। सलारपुर स्टोर में 10 रूपये प्रति पैकेट के दर बुकिंग 14 व 15 फरवरी को होगी।
-शिवबहादुर वर्मा, ग्राम छोटी छेरिया
-------
बॉक्स
पिछले रिकॉर्ड से लिया जाएगा आलू
डायमंड कोल्ड स्टोरेज के मोईनुद्दीन बताते हैं कि भंंडारण की क्षमता 12 हजार एमटी है, जिसकी एडवांस बुकिंंग हो गई है। किसानों को टोकन देकर बुलाया जाएगा। वहीं सलारपुर कोल्ड स्टोर के मैनेजर राजकुमार के मुताबिक 14 व 15 फरवरी से आलू भंडारण के लिए बुकिंग की जाएगी, जिसमें किसानों से प्रति पैकेट 10 रुपये का शुल्क, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा बैंक पासबुक की फोटो कॉपी ली जाएगी। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर ही आलू रखा जाएगा।


वर्जन
शिकायत मिली तो कराई जाएगी जांच
अधिकतम दस रुपये क्विंटल एवं किसी भी स्थिति में चार हजार रुपये से अधिक टोकन मूल्य नहीं लिया जा सकता है। अगर ऐसा मामला सामने आता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- महेश श्रीवास्तव, डीएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed