{"_id":"6a0236c962f895f46a0ad462","slug":"stone-pelting-on-bansi-municipal-council-presidents-car-barabanki-news-c-315-1-brp1006-167301-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बांसी नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बांसी नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव
Tue, 12 May 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 12 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धार्थनगर जिले की बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी की गाड़ी पर रविवार देर रात देवा रोड पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इससे उनकी कार के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। गाड़ी में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक से मामूली टक्कर के बाद कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर हमला किया था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर पालिका अध्यक्ष किसी कार्य से लखनऊ की ओर जा रही थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शहर से करीब दो किलोमीटर दूर देवा रोड पर उनकी गाड़ी की एक बाइक से मामूली टक्कर हो गई थी। इस बात पर बाइक सवार युवक उग्र हो गए और उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद युवकों ने चलती कार को घेर लिया और उस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से कार के पिछले और साइड के शीशे टूट गए। हमले के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया, जिसका फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि यह विवाद सड़क पर हुई एक टक्कर को लेकर शुरू हुआ था। नगर पालिका अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके।