फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   State level junior boys handball trophy named after Azamgarh

Barabanki News: राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबाॅल की ट्रॉफी आजमगढ़ के नाम

Wed, 27 Dec 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 27 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
State level junior boys handball trophy named after Azamgarh
बाराबंकी के केडी ​सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही प्रदेशी स्तरीय हैंडबॉल प्रतियाेगिता के फाइनल मे
बाराबंकी। बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबाॅल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबला हुआ। आजमगढ़ मंडल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से फाइनल मैच जीत कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच अमेठी छात्रावास और मेरठ मंडल के बीच हुआ। जिसमें मेरठ मंडल ने 41-31 से जीत दर्ज की। फाइनल में मेरठ और आजमगढ़ की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। प्रथम हाफ में ही आजमगढ़ की टीम पांच गोल से बढ़त के साथ मेरठ पर भारी रही। मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किया लेकिन आजमगढ़ की टीम के शानदार प्रदर्शन के आगे गोल के अंतर को कम नहीं कर सकी। आजमगढ़ टीम ने 36-32 से मैच जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसडीएम सदर विजय त्रिवेदी को क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र शर्मा ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 17 मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर मंयक द्विवेदी, मंजीत सिंह धामी, राकेश वर्मा, इरफान, नफीस, प्रेम सिंह, संदीप राय, हिमांशु, रंजन श्रीवास्तव सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतु पाठक फील्ड ऑफिसर नियुक्त
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत व्यायाम शिक्षिका ऋतु पाठक को बिहार में शुरू हुई राष्ट्रीय फुटबाॅल चैंपियनशिप के लिए फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया गया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय 67वीं एनएसजी अंडर-17 गर्ल्स फुटबाॅल चैंपियनशिप बिहार के सारण जिले में 25 दिसंबर से प्रारंभ हुई है। ऋतु पाठक सीनियर नेशनल की खो-खो खिलाड़ी रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed