फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Standing crops and land are being swallowed by the Saryu River; homes are also at risk.

Barabanki News: सरयू नदी में समा रहीं खड़ी फसलें और जमीन, घर भी निशाने पर

Mon, 31 Aug 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 31 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Standing crops and land are being swallowed by the Saryu River; homes are also at risk.
केदारीपुर गांव के पास नदी में कट रही जमीन को देखते चिंतित ग्रामीण। संवाद
सूतरगंज/कोटवाधाम। सरयू नदी का जलस्तर घटने-बढ़ने के साथ ही सिरौलीगौसपुर और रामनगर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में कटान तेज हो गया है। नदी खेतों में खड़ी धान, गन्ना, उड़द और सब्जियों की फसल के साथ उपजाऊ जमीन को तेजी से अपने आगोश में ले रही है। करीब 225 बीघा जमीन नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन


रविवार शाम तक सरयू नदी खतरे के निशान से करीब 20 सेमी नीचे बह रही थी। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के बबुरी गांव के पास नदी कई घरों को अपने आगोश में ले चुकी है। अब नदी खेतों और उपजाऊ जमीन की ओर बढ़ रही है। सिरौलीगुंग गांव के किसान रामसुमिरन, हरबख्श और कमलेश, बबुरी गांव के रामकृपाल तथा घुटरू गांव के दयाराम, रामशंकर और सत्यनारायण अवस्थी समेत कई किसानों की जमीन लगातार कट रही है।
विज्ञापन


रविवार को प्रशासन ने नुकसान का सर्वे शुरू कराया। बबुरी के पास कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से परक्यूपाइन के साथ झाड़-झंखाड़ डाले जा रहे हैं, लेकिन ये उपाय कारगर साबित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामनगर तहसील के केदारीपुर गांव में भी तेजी से कटान जारी है। यह गांव पिछले साल की बाढ़ में अपना करीब आधा अस्तित्व खो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक करीब 200 बीघा में खड़ी उड़द, धान, परवल और अन्य सब्जियों की फसल नदी में समा चुकी है। कटान के चलते गांव के चार-पांच छप्परनुमा घर भी नदी के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed