{"_id":"673e461bdbf91925d5027db7","slug":"stadium-to-be-built-in-fatehpur-with-rs-10-crores-proposal-ready-barabanki-news-c-315-brp1007-128350-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फतेहपुर में 10 करोड़ से बनेगा स्टेडियम, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फतेहपुर में 10 करोड़ से बनेगा स्टेडियम, प्रस्ताव तैयार
Thu, 21 Nov 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र के युवाओं को छिपी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सके, इसके लिए तीन हेक्टेयर क्षेत्र में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्टेडियम बनने से यहां होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से संचालित कराने के साथ ही खिलाड़ियों को अपनी योग्यता व हुनर निखारने का मौका मिलेगा।
फतेहपुर कस्बे के बाहरी हिस्से में बने राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के निकट पूर्व में स्टेडियम बनाने के लिए एक हेक्टेयर भूमि का चिह्नांकन किया गया था। स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि कम पड़ने के कारण दो हेक्टेयर और जमीन चिह्नित की गई है। अब वृहद रूप देकर तीन हेक्टेयर (36 बीघे कच्चे) भूमि पर स्टेडियम को विकसित किया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से इसके लले प्रस्ताव तैयार कराया गया है।
स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट, बाउंड्रीवाल, दर्शकों व खिलाड़ियों के बैठने के लिए सीढि़यां बनाई जाएंगी। स्टेडियम में 400 मीटर का रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट के साथ क्रिकेट अभ्यास के लिए नेट भी लगवाया जाएगा। स्टेडियम पर आने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए कोच व अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। स्टेडियम का निर्माण होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल के नए अवसर प्राप्त होंगे और उनमें छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आएगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर माध्यमिक शिक्षा एवं अन्य तमाम संस्थाओं की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। फतेहपुर कस्बे में इस प्रकार के बड़े आयोजन के लिए कोई स्टेडियम न होने के कारण इनका आयोजन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर कराया जाता है। वहीं निंदूरा ब्लॉक के ज्यादातर खेल संबंधी कार्यक्रम राजकीय कॉलेज में कराने पड़ते हैं। यहां खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने के लिए भी कोई खेल मैदान नहीं मिलता है। एसडीएम ने बताया कि तीन हेक्टेयर में बनने वाले वृहद स्टेडियम का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।