फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sport goods

खेल सामग्री खरीदने को मिले पौने दो करोड़्र, धेला भर भी नहीं हुई खरीद

Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
sport goods
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों की खेल प्रतिभाओं को निखारने व बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का खेल मंत्रालय काफी संजीदा है। इसको लेकर प्रति वर्ष विद्यालयों में स्पोर्ट किट खरीदने की राशि भेजी जाती है। मगर, खेल सामग्री की राशि स्कूल को भेजने के साथ ही इसकी खरीद तक में बड़ा खेल किया जाता है। यहीं कारण है कि शासन से जारी की गई राशि स्कूलों के खाते में भेजने की तय तिथि बीतने के एक सप्ताह बाद भी नहीं भेजी गई। जबकि 30 नवंबर तक खेल सामग्री खरीदने की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 2636 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 1792 प्राथमिक, 475 उच्च प्राथमिक व 369 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के नौनिहालों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र सरकार प्रति वर्ष प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार व कंपोजिट विद्यालयों को 15 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराता है। इसको लेकर नवंबर माह में 1.74 करोड़ की राशि जिले को मिली है। स्पोर्ट किट के खेल उपकरण की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

स्कूल के मैदान व बच्चों की संख्या के आधार पर विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता वाली समिति को खरीद करनी है। विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, ब्लॉक स्तर खंड शिक्षा अधिकारी व जिला स्तर पर बीएसए का उत्तरदायित्व तय होता है। खेल सामग्री खरीद में बड़ा खेल किया जाता है। इस बार भी जिले को मिली 1.74 करोड़ रुपये की राशि 10 नवंबर तक स्कूल के खाते में भेजने की तारीख तय थी। मगर, यह राशि न पहुंचने से 30 नवंबर तक खेल सामग्री का चयन, खरीद व सत्यापन की कार्रवाई कैसे होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सामग्री खरीद की राशि मिली है। अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्तता के कारण स्कूलों के खाते में भेजने में विलंब हुआ है। सोमवार तक स्कूलों के खातों में राशि भेजकर खेल सामग्री की खरीद कराई जाएगी।
-अजय कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed