फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sport

विजेता टीम को दी ट्राफी, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sun, 09 Jan 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
sport
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में शनिवार को खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया तो पुरुष व महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने प्राचार्य को विजेता ट्रॉफी सौंपी। पूर्व में हुई डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज की महिला फुटबाल टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला मैच रामाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अम्बेडकरनगर की टीम को 6-0 से, दूसरा मैच नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा को 3-0 से तथा फाइनल मुकाबले में आवासीय परिसर अयोध्या को 4-0 से रौंदकर विजयी हुई थी।
विज्ञापन

वहीं केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता में जनेस्मा की टीम ने मीना इंस्टीट्यूट को 3-0 से तथा फाइनल मुकाबले में आवासीय परिसर अयोध्या को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल विजेता बन जीत दर्ज की थी। सभी पुरुष एवं महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने प्राचार्य को विजेता ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. रामशंकर यादव, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. अमरीश शास्त्री, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, प्रो. संतोष कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed