फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP workers should join hands with BLOs: Gop

बीएलओ के सहयोग में जुटें सपा कार्यकर्ता : गोप

Thu, 04 Dec 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
SP workers should join hands with BLOs: Gop
बाराबंकी। विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी बीएलओ के सहयोग में लगे हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने सिविल लाइन स्थित आवास पर नगर पालिका बूथ की बीएलओ व नेहरू नगर के सभासद के साथ बैठक की। बैठक में बीएलओ ने बताया कि वार्ड में कोतवाली भी पड़ती है, जहां के कुछ पुलिस कर्मियों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल थे, लेकिन अब नहीं मिल रहे। कुछ घर खाली पड़े हैं। इसलिए गणना प्रपत्र नहीं भरे जा पा रहे। गोप ने सभासद व सपा कार्यकर्ताओं को बीएलओ का सहयोग कर अवशेष गणना प्रपत्र भरवाने के निर्देश दिए। गोप ने सपा कार्यकर्ताओें से कहा कि एक हफ्ते का समय गणना प्रपत्र भरने के लिए और चुनाव आयोग से मिला है। इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। कोई भी मतदाता न बचे। सभी का गणना प्रपत्र भरवाया जाना चाहिए। सभासद मो. फैसल ने बताया कि कुछ लोग बाहर चले गए हैं, लेकिन उनसे फोन पर संपर्क किया गया है। गणना प्रपत्र भरने के लिए कई परिवारों के सदस्य बाहर से भी आए हैं।
विज्ञापन

गोप ने बताया कि शहर मेें बीएलओ का सहयोग के लिए सपा कार्यकर्ताओं की 10 टीमें लगाने का निर्देश दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ता उत्साह के साथ लग गए हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देशित किया है कि पूरी पार्टी इस काम में लगकर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed