{"_id":"d89b826012bf14277271990eb68b2ae1","slug":"sp-chief-won-14-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 में 14 ब्लॉक प्रमुख सपा के खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 में 14 ब्लॉक प्रमुख सपा के खाते में
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जिले में सपा का दबदबा कायम रहा। जिले की सभी 15 सीटों में से 14 पर सपा ने कब्जा जमा लिया जबकि एक सीट बसपा के खाते में गई है। सात सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। जबकि आठ सीटों के लिए रविवार को 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और चार बजे तक सभी नतीजे आ गए।
चुनाव आयोग के निर्देश पर सात फरवरी को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव कराया जाना था। चुनाव प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू होने और नाम वापसी तक 15 सीटों में से सात पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इनमें से छह सीटों पर सपा व एक पर बसपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि निंदूरा, सिद्धौर, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, हरख, बनीकोडर, दरियाबाद और देवा ब्लॉक में रविवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान डीएम अजय यादव व एपी अब्दुल हमीद पुलिस फोर्स के साथ ब्लॉकों का भ्रमण करते रहे।
मतदान के दौरान कहीं भी किसी प्रकार का विवाद होने की सूचना नहीं है। मतदान के बाद अपराह्न तीन बजे से सभी आठ ब्लॉकों पर मतगणना शुरू की गई। एक घंटे के अंदर ही सभी नतीजे घोषित कर दिए गए। सभी आठाें सीटों पर सपा समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की है। सिर्फ पूरेडलई ही एकमात्र ऐसा ब्लॉक है जहां बसपा प्रत्याशी ने निर्विरोध चुनाव जीता है।