फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sp candidates list release

सपा ने जारी की 34 उम्मीदवारों की सूची

Sun, 11 Apr 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
sp candidates list release
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने जिला पंचायत सदस्य पद के 57 सीटों में से सपा समर्थित 34 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक से लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुुख के परिवार के सदस्यों के नाम शामिल हैं। शेष 23 सीटों पर जल्द ही दूसरी सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने बताया कि सिद्धौर चतुर्थ से पूर्व सांसद रामसागर रावत, सिद्धौर पंचम से राजेश कुमार वर्मा, सिद्धौर दो से अमित चौधरी, सिद्धौर दो से ही शिवकला रावत और सिद्धौर तृतीय से उबैद को उम्मीदवार बनाया है। डीडीसी निंदूरा पंचम से वेदप्रकाश रावत, निंदूरा चतुर्थ से कुसुमलता सिंह, निंदूरा प्रथम से अशफाक, निंदूरा दो से आरती यादव व तीन से हारुन को मैदान में उतारा है। सिरौलीगौसपुर प्रथम से पूर्व विधायक के पुत्र संतोष वर्मा, सिरौलीगौसपुर दो से अहमद शहंशाह तो चतुुर्थ से विनोद कुमार यादव को उतारा है।
विज्ञापन

इसी तरह बनीकोडर तृतीय से पूर्व सांसद की बहू लवली रावत, चतुर्थ से दिग्विजय सिंह, बनीकोडर प्रथम से देवेंद्र कुमार वर्मा और द्वितीय से चक्खन यादव का नाम घोषित किया है। इसी कड़ी में दरियाबाद प्रथम से जैसीराम रावत, द्वितीय से शिवभजन लाल गौतम, तृतीय से शैल भारती, फतेहपुर चतुर्थ से असगर अली, प्रथम से साजिदा मैमूना, द्वितीय से संजय कुमार यादव, तृतीय से आरती देवी तो फतेहपुर पंचम से चंदन सिंह, पूरेडलई प्रथम से जगपता, द्वितीय से सावित्री देवी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसौली दो से विधायक पुत्र इं.क़ृष्ण कुमार रावत तो बंकी दो से सदर विधायक के परिवार की राजवंती यादव, सूरतगंज द्वितीय से फातिमा बेगम, चतुर्थ से कमला देवी, देवा तृतीय से रामावती, हरख तृतीय से रामसजीवन रावत और रामनगर तृतीय से जय सिंह यादव का नाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed