फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Son's dead body found rotting in the house, mother begs for money

Barabanki News: घर में सड़ता मिला बेटे का शव, भीख मांगती है मां

Mon, 09 Dec 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Son's dead body found rotting in the house, mother begs for money
फैजुल्लागंज कस्बा ​स्थित मकान में युवक के सड़ते हुए शव की जांच करती पुलिस। -स्रोत : ग्रामीण
बाराबंकी। शहर से सटे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज कस्बे में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां के एक मकान में कई दिनों से सड़ रहा युवक का शव मिला। रविवार को भीषण दुर्गंध आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को पीआरवी द्वारा सूचना मिली कि फैजुल्लागंज स्थित एक घर से दुर्गंध आ रही है। इस पर पुलिस टीम ने मकान के अंदर जाकर देखा तो दंग रह गई। वहां लगभग 25 साल के युवक गुड्डू का शव मिला। शव करीब तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। स्थानीय लाेगों ने बताया कि गुड्डू नशे का आदी था। उसकी मां नसीम भी मिली जो मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गुडडू इधर-उधर से मांगकर कुछ लाता था और मां को भी खिलाता था। तीन-चार दिनों से वृद्धा स्वयं ही मांग कर खा रही है। वह मकान के अंदर आई-गई भी। जहांगीराबाद के थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि युवक का भाई इसराइल कानपुर में ऑटो चलाता है। बहन अपने पति के साथ कानपुर में ही रहती है। भाई को कानपुर से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed