{"_id":"6a04d9214f7ade0b7d02718e","slug":"sons-brought-laurels-to-the-12th-standard-three-daughters-in-the-top-10-barabanki-news-c-315-1-brb1038-167497-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 12वीं में बेटों ने बढ़ाया मान, टॉप-10 में तीन बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 12वीं में बेटों ने बढ़ाया मान, टॉप-10 में तीन बेटियां
Thu, 14 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 14 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की मेरिट में बाराबंकी के बेटों ने अपनी मेधा का परचम लहराया। जिले के मेधावियों की टॉप-10 सूची में तीन बेटियां भी शामिल रहीं। 98.6 प्रतिशत अंक के साथ जयपुरिया के तन्मय साहू जिला स्तरीय सूची में पहले स्थान पर रहे। इसी कॉलेज की विभूति मिश्रा 98 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और अहम सिंह 97.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी भिटरिया के प्रसूक जैन ने 97.2, सेठ एमआर जयपुरिया के मिसप्रीत 96.4 लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल बडे़ल की अवंतिका वर्मा 96.2 और समर्थ सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। सेंट एंथोनी स्कूल के कुमार अपूर्व दृष्ट ने 95.20, सूर्या पब्लिक स्कूल हैदरगढ़ की अनमोल रावत 94.8 , केंद्रीय विद्यालय के योगेश अवस्थी और सेठ एमआर जयपुरिया के अर्णव सिंह ने संयुक्त रूप से 94.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। बुधवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयों में खुशी और उल्लास का माहौल दिखा। मेधावी अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। विद्यालयों में मेधावियों का स्वागत माला पहनाने के साथ मिठाई खिलाकर किया गया।