फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Somewhere there is chemical, somewhere there is no X-ray film, where there is both, there is no employee.

Barabanki News: कहीं केमिकल तो कहीं एक्सरे फिल्म नहीं, जहां दोनों, वहां कर्मचारी नहीं

Sat, 11 Jan 2025 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 11 Jan 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is chemical, somewhere there is no X-ray film, where there is both, there is no employee.
सीएचसी रामनगर में नहीं हो पा रही नमूनों की जांच।  संवाद
बाराबंकी। जिले के सौ बेड के अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भले ही सरकार सभी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रही हो पर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आम मरीजों को इलाज तो दूर, जांच तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


कई सीएचसी पर खून की जांच के लिए आने वाला रिजेंट (केमिकल) उपलब्ध नहीं है। कई जगह एक्सरे मशीनें हैं तो फिल्म नहीं हैं, जहां दोनों की मौजूदगी है, वहां जांच करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, फतेहपुर, टिकैतनगर, रामसनेहीघाट और सूरतगंज में रिजेंट (केमिकल्स) न होने से सीबीसी व अन्य जांचें ठप पड़ीं हैं। मरीज निराश हो घर लौट जाते हैं या फिर निजी पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मजबूर रहते हैं। एक्सरे जांच की हालत और खराब है। घुंघटेर सीएचसी पर कई दिनों से ताला नहीं खुला है। सिरौलीगौसपुर में एक्सरे फिल्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी त्रिवेदीगंज में एक्सरे मशीन लगी है परंतु सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है। सुबेहा में मशीनें तो हैं परंतु यहां पर कर्मचारियों के न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। रामनगर और रामसनेहीघाट में अल्ट्रासाउंड मशीनें तो भेज दी गई हैं लेकिन स्टॉफ न होने के कारण अभी तक ये शुरू नहीं हो सकी हैं।



सीएम के निरीक्षण के बाद भी ठप रही ओपीडी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में बृहस्पतिवार को सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टरों के गैरहाजिर रहने की पुष्टि के बाद शुक्रवार को भी यहां कोई डॉक्टर के मौजूद न होने से ओपीडी ठप रही। एक डॉक्टर आए पर बाहर ड्यूटी हाेना बताकर वापस चले गए। पूरे दिन अस्पताल में आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट ही दवाएं देते रहे।


बोले सीएमओ- मुझे नहीं दी जानकारी, कराएंगे जांच
केमिकल की जांच और एक्सरे फिल्म की उपलब्धता के सवाल पर सीएमओ भड़क गए, कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है, आप की जो मर्जी आए छाप दो, बाद में फिर फोन मिलाकर कॉन्फ्रेंस पर टिकैतनगर और दरियाबाद के सीएचसी प्रभारी से बात कराई। दरियाबाद के सीएचसी प्रभारी ने कहा कि टायफाइड जांच की किट नहीं है जबकि टिकैतनगर के प्रभारी ने रिजेंट हाेने का दावा किया जबकि इनके एलटी मोहम्मद अहमद दिन में कई मरीजों को वापस कर चुके थे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed