{"_id":"694821cbdb61dd3358009a9c","slug":"some-people-didnt-get-a-ration-card-while-others-fell-victim-to-fraud-barabanki-news-c-315-1-brb1001-154599-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किसी का नहीं बना राशनकार्ड तो कोई ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किसी का नहीं बना राशनकार्ड तो कोई ठगी का शिकार
Sun, 21 Dec 2025 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत शहर के गांधी नगर वार्ड में महिलाओं को जागरूक करती महिला थाने की प्रभारी निरी
बाराबंकी। मिशन शक्ति के तहत रविवार को महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कुमारी रत्ना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो स्थानों पर कार्यशाला आयोजित कर महिलाओें को जागरूक किया। गांधी नगर की अनुसूचितजाति बस्ती में जब प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं से उनकी समस्याओें पर बात की। पहले तो महिलाएं झिझकीं, लेकिन सौहार्दपूर्ण बातचीत से उनका हौसला बढ़ा। किसी ने राशनकार्ड, पेंशन तो किसी ने खुद को ठगी का शिकार बताकर मदद मांगी।
प्रेमशीला ने बताया कि राशनकार्ड के लिए तीन बार ऑन लाइन आवेदन किया, लेकिन नहीं बना। उमरावती ने बताया कि उनके नाम से किसी ने 50 हजार रुपये का ऋण एक बैंक से निकाल लिया है। साइबर थाने में इसकी शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूरसती ने वृद्धा व राम रानी ने विधवा पेंशन न आने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक ने सभी का नाम व समस्या नोट कराकर संबंधित विभागो से संपर्क कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इसी तरह मंझपुरवा में शारदा रानी शर्मा ने वृद्धा पेंशन बनवाने की मांग की।
महिलाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनके साथ है। कोई भी समस्या हो वह तत्काल हेल्प लाइन नंबर, 1076, 112, 1090 पर कॉल करें। पूरी मदद मिलेगी।
कुमारी रत्ना, प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना