फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Smuggler Munawwar's property worth 16 crores attached

Barabanki News: तस्कर मुनव्वर की 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 07 Aug 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Smuggler Munawwar's property worth 16 crores attached
बाराबंकी। मादक पदार्थ के तस्करों पर हो रही कार्रवाई के क्रम में रविवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने तस्करों के सरगना मुनव्वर की 16 करोड़ 13 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। पूरे दिन चली इस कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। कुल 12 संपत्तियों व तीन बैंक खातों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन



जैदपुर थाना क्षेत्र के राजाकटरा गांव निवासी मुनव्वर तस्कर गिरोह का सरगना है। मुनव्वर के खिलाफ कई केस दर्ज है। जैदपुर थाने में इसके खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तस्करी से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित किया था। इसमें पता लगा कि अकूत दौलत कमाने वाले मुनव्वर ने स्वयं व परिजनों के नाम से ही नहीं, बल्कि मित्र व नौकर के नाम पर करीब 16 करोड़ 13 लाख रुपये की संपत्तियां बनाईं।
विज्ञापन



एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह, नायब ऋतुराज शुक्ला व पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर व सफदरगंज इलाकों में फैली इन संपत्तियों को जब्त करना शुरु किया। सफदरगंज के पल्हरी में भाई अनवर, मित्र, पत्नी मजहरी बानो व मित्र की पत्नी के नाम, सुरसंडा गांव में मित्र के नाम, चंदवारा में पत्नी मजहरी बानो, मित्र की पत्नी, भाई अनवर के अलावा शहर के फैजुल्लागंज में नौकर जिलानी के नाम, मोहल्ला गुलेस्तान-ए-शेर में पत्नी व भाई के नाम खरीदी गईं जमीनें कुर्क की गईं। दो मंजिला रुद्रांश हाॅस्पिटल का 90 लाख का भवन भी कुर्क हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कोटवासड़क में भाई अनवर के खाते में जमा 25,509 रुपये, पुत्र उमेर के नाम 15,468 रुपये व भाई की पत्नी अंबरी बानो के नाम जमा 98,293 रुपये सीज कर दिए गए हैं। कुल 16 करोड़ 13 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed