{"_id":"680a93aad7c9da00070bd31b","slug":"smart-mst-cards-started-being-available-at-the-new-bus-station-barabanki-news-c-315-1-brp1005-137941-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नए बस स्टेशन पर मिलने लगे स्मार्ट एमएसटी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नए बस स्टेशन पर मिलने लगे स्मार्ट एमएसटी कार्ड
Fri, 25 Apr 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अब रोडवेज बस से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मैनुअल एमएसटी के झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है। परिवहन विभाग ने एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) को स्मार्ट कार्ड के रूप में जारी करना शुरू कर दिया है। यह सुविधा नए बस स्टेशन पर शुरू कर दी गई है।
स्मार्ट एमएसटी कार्ड को समय सीमा पूरी होने पर आसानी से रिचार्ज किया जा सकेगा जिससे हर महीने नया कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही इस डिजिटल प्रणाली से फर्जी यात्रियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
जिले में वर्तमान में 87 अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं। प्रतिदिन करीब 28 हजार लोग सफर करते हैं। इनमें से करीब डेढ़ हजार लोग एमएसटी के माध्यम से यात्रा करते हैं। इनमें लखनऊ, फतेहपुर और हैदरगढ़ जाने वाले यात्री प्रमुख हैं।
विज्ञापन
अब तक मैनुअल एमएसटी बनाए जाते थे जिनमें छेड़छाड़ की आशंका बनी रहती थी। कई यात्री तारीखों में बदलाव कर उनका दुरुपयोग करते थे। स्मार्ट कार्ड के आने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।
एआरएम जमीला खातून ने बताया कि समय पर अपना स्मार्ट एमएसटी कार्ड बनवा लें जिससे किसी तरह की असुविधा न हो। यह सुविधा यात्रियों के लिए तो फायदेमंद है ही, विभाग के कामकाज में भी पारदर्शिता और सरलता आएगी।