फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   smart meter

स्मार्ट मीटर को 89 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नकारा

Sat, 09 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
smart meter
बाराबंकी। स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं के फीडबैक ने पावर कॉर्पोरेशन की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। विभिन्न सब स्टेशन व उपखंड कार्यालय पर फार्म रखकर स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया गया जिसमें 89 फीसदी उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को नकार दिया।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के लिए विभिन्न उपकेंद्र व बिल जमा करने वाले केंद्र पर स्मार्ट मीटर फीडबैक फार्म उपलब्ध कराए। फार्म में दस बिंदु थे जिसमें आठ बिंदुुुओं में उपभोक्ताओं को हां या नहीं में टिक करना था। नवें व दसवें बिंदु पर उपभोक्ता अपनी समस्या या सुझाव लिखना था। उपभोक्ताओं की जो राय आई वह चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

फीडबैक में 219 उपभोक्ताओं ने अपनी राय दी। जिसमें 20 उपभोक्ता पूर्ण संतुष्ट दिखे और 196 उपभोक्ताओं ने असंतुष्टि जाहिर की। तीन उपभोक्ताओं ने अपनी कोई राय अंकित नहीं की। उपभोक्ताओं ने अपने सुझाव में कहा है कि स्मार्ट मीटर तेज है और रीडिंग जंप होती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। स्मार्ट मीटर में जो तकनीकी खामियां हैं और मॉनीटरिंग सिस्टम है उसे दुरुस्त करने की जरूरत है। उपभोक्ताओं की फीड बैक से पावर कॉर्पोरेशन की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed