फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   smart class

493 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में चलेगी स्मार्ट क्लास

Sat, 25 Jun 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
smart class
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एक और पहल हुई है। जिले के 493 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन होगा। इन विद्यालयों को स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर व अन्य उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे। शासन से आदेश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में 1792 प्राथमिक विद्यालय, 475 पूर्व माध्यमिक विद्यालय व 369 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। 75 प्राथमिक विद्यालय में पहले से ही स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू किया गया था। अब कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा देने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास के संचालन को लेकर आदेश आया है।
विज्ञापन

493 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की सूची बना ली गई है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के संचालन से पहले कई चीजें चाक चौबंद होनी है। बिजली व सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालयों में क्या इंतजाम हैं इसे लेकर बीएसए अमित कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय का निरीक्षण कर लें और जो भी कमियां हों उन्हें तत्काल दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था केवल कागजों पर है। इसे लेकर पावर कॉर्पोरेशन से तालमेल बैठाते हुए सारी तैयारी पूरी की जाएगी। 15 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद इन विद्यालयों को स्मार्ट टीवी व प्रोजेक्टर दिए जाएंगे।

जिन पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू किया गया है उनका निरीक्षण किया जा रहा है। जो मानक तय किए गए हैं उन्हें पूरा कराने की कोशिश हो रही है। 15 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
-अमित कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed