{"_id":"522246ddb6773985f1bdcc3ec3af53bd","slug":"sleeper-factory-seized-on-arrears-of-rs-1-5-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.5 करोड़ बकाए पर स्लीपर फैक्ट्री सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.5 करोड़ बकाए पर स्लीपर फैक्ट्री सीज
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस के बाद भी डेढ़ करोड़ रुपये का कर बकाया न जमा करने पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने तहसील प्रशासन के साथ स्लीपर बनाने वाली पाटिल रेल इंफ्रास्टक्चर फैक्ट्री पर छापा मार सीज कर दिया। टीम ने यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की है। फैक्ट्री कर्मियों ने इसकी सूचना मिल प्रबंधतंत्र को दी है।
डिप्टी कमिश्नर रूही सक्सेना, विनोद शर्मा, निरूपमा सक्सेना, बीपी साहू तथा एसडीएम रामनगर जयप्रकाश, सीओ और नायब तहसीलदार की टीम ने बुधवार को रामनगर के बुढ़वल स्थित पाटिल रेल इंफ्रास्टक्चर फैक्ट्री (अन्नावरम कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड) पर छापा मारा।
टीम ने बताया कि फैक्ट्री पर करीब डेढ़ करोड़ रुपया विभाग का काफी समय से बकाया चल रहा था। इसके लिए फैक्ट्री संचालक को कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन बकाया पैसा जमा नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद वाणिज्यकर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी को दी। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी कर उसे सीज कर दिया।
विज्ञापन
हड़बड़ाए कर्मचारियों ने पूरे मामले की जानकारी प्रबंधतंत्र को दी। जानकारी के काफी देर बाद पहुंचे जनरल मैनेजर वाई. सिन्हा ने 58 लाख 72 हजार का चेक टीम को सौंपा। जिसके बाद टीम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद टीम ने सीज की गई फैक्ट्री को खोल दिया है।
टीम ने बताया कि जनरल मैनेजर ने अवशेष धन 31 अगस्त से पहले ही जमा करने का आश्वासन दिया है। दिए गए समय पर बकाया पैसा नहीं जमा किया जाता है तो फैक्ट्री को सीज करने की कार्रवाई फिर की जा सकती है। बताते चलें कि रामनगर स्थित इस फैक्ट्री में रेलवे ट्रैक के नीचे डाले जाने वाले स्लीपर बनाए जाते हैं।