{"_id":"68eeab1a5482f08e0f068e4f","slug":"six-vehicles-seized-33-challaned-barabanki-news-c-315-1-brp1005-149874-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छह वाहन सीज, 33 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छह वाहन सीज, 33 का चालान
Wed, 15 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
असंद्रा थाने में सीज किए गए वाहन। स्रोत- विभाग
बाराबंकी। सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन दल ने चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान ओवरलोड, ओवर हाइट और टैक्स बकाया होने पर छह वाहन सीज कर दिए गए। जबकि 21 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान का नेतृत्व यात्री मालकर अधिकारी रविचंद्र त्यागी ने की। प्रवर्तन टीम ने असंद्रा और लोनीकटरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सर्विस लेन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं, टैक्स बकाया होने पर कई वाहनों को जब्त कर थाने भेज दिया गया।
वहीं, माती में चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा ने बिना हेलमेट 12 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने कहा कि बिना फिटनेस, बकाया टैक्स और निर्धारित मानकों से अधिक भार वाले वाहनों पर अब और सख्त कार्रवाई होगी।