फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six police man suspended

चोरों से मिल गए पुलिसकर्मी, चौकी इंचार्ज समेत छह निलंबित

Tue, 08 Nov 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
six police man suspended
बाराबंकी। शहर कोतवाली और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर बंद पड़ी फैक्टरी में हो रही चोरी पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से हो रही थी। चोरों ने बाकायदा पुलिस ने सांठगांठ कर रखी थी। मामले की जांच में इसका खुलासा होने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को सोमवार को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक बाल अपचारी समेत छह लोगों को सोमवार को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोरी के इन्हीं अभियुक्तों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इन्हीं लोगों द्वारा जहांगीराबाद क्षेत्र में बंद पड़ी एक केमिकल फैक्टरी में स्क्रैप की चोरी की गई। यह फैक्टरी 2014 में शेयर के विवाद को लेकर सेबी ने सील की थी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इसमें पुलिस की भूमिका की जांच कराई गई थी। सीओ सिटी ने यह जांच की। जांच में दो सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों की चोरों से सांठगांठ मिली। यह पुलिसकर्मी चोरी का सामान बेचवाने में भी शामिल पाए गए। इस पर एसपी अनुराग वत्स ने शहर कोतवाली के सोमैयानगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार राना, जहांगीराबाद थाने के दरोगा धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, शहर कोतवाली के सिपाही राहुल सिंह, यूपी-112 में तैनात सिपाही अभय यादव, जहांगीराबाद के सिपाही आशीष व राजकुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबसे साथ इस गोरखधंधे में शामिल होमगार्ड बसंत यादव के विरुद्ध कार्यवाही के लिए एसपी ने जिला कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट भेजी है।
जांच के बाद चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-नवीन सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed