फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six new corona case

कोरोना के बढ़ रहे केस, 6 और मिले पाजिटिव

Sat, 13 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
six new corona case
बाराबंकी। जिले में कोरोना के छह नए मरीज पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या 17 पहुंच गई। जबकि अब तक सवा चार लाख लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। इसके बाद भी जिले कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

मसौली कस्बे में रहने वाला एक युवक तीन दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। जिस पर इसे होम आइसोलेशन में रखा गया था परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई गई थी। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में परिवार के तीन सदस्य और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित युवक के संपर्क में आने उसकी बहन, मामी और ममेरे भाई इसकी चपेट में आ गए हैं। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार के साथ पहुंचे एसीएमओ डॉ. विनोद दोहरे ने कैंप लगाकर करीब 24 लोगों की कोरोना जांच कराई। कस्बे में एक साथ चार मरीज मिलने के बाद अब लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

वहीं बदोसरायं कस्बे का रहने वाला एक व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन कराते हुए परिवार के अन्य सदस्यों पर नजर रखने के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। इसके अलावा फतेहपुर के साढ़ेमऊ में एक और शहर के मोहल्ला कानून गोयान में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं इससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग भी इसको लेकर सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के छह नए केस पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन करा दिया गया है इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के आदेश दिए गए हैं। लोगों से बार-बार यही अपील की जा रही है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए पूरी तरह से सतर्क रहे और कोरोना को लेकर जारी किए गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
-डॉ. बीकेएस चौहान सीएमओ
5854 लोगों को लगा कोरोना का टीका
बाराबंकी। कोटवाधाम के महंत समेत जिले में करीब 5854 लोगों ने शुक्रवार को कोरोना का टीका लगवाया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण किया जा सके इसके लिए जिले के 70 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया। इसमें 64 सरकारी और छह निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इसके अलावा पीएसी सेनानायक और एसडीएम समेत कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कोरोना की दूसरी खुराक ली।
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सके इसके लिए 70 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया। शुक्रवार को चलाए गए अभियान के तहत 6100 लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन केवल 5854 लोगों ने ही अस्पताल पहुंच कोरोना का टीका लगवाया। इनमें कोटवाधाम के महंत नीलेन्द्र दास बख्श का नाम भी शामिल है।

वहीं पीएसी सेनानायक राजेश कृष्ण और एसडीएम फतेहपुर ने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। विभाग का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे बेहतर और सुरक्षित उपाय है। इसलिए लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आना होगा। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के 70 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया जिसमें काफी संख्या में पहुंचकर लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed