फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six died in road accident

सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत छह की जान गई

Tue, 05 Jan 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
six died in road accident
बाराबंकी। कोहरे व ठंडक के चलते जिले में रविवार रात व सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन

बड्डूपुर क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-महमूदाबाद रोड पर एक मैजिक वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला ग्राम ओझियापुर निवासी ताहिरा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पुत्र गुफरान के साथ कुटी चौराहे पर किसी डॉक्टर को दिखाने आई थी। रात करीब आठ बजे दोनों वापस लौट रहे थे। हादसे में बेटा गुफरान भी गंभीर रूप से घायल है जो जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

वहीं दुर्घटना के बाद मैजिक ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। जिससे सड़क किनारे गुमटियों को तोड़ती हुई मैजिक एक खंभे से जा टकराई। इस हादसे में ड्राइवर ग्राम पोखन्नी निवासी ललऊ पंडित (35) घायल हो गया जिसे लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार सुबह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनिमाबाद निवासी बच्छराज (35) पुत्र रामकिशोर शहर से बाइक से घर वापस आ रहा था। मसौली थाना क्षेत्र में शहावपुर टोल प्लाजा पार कर जैसे ही वह ज्योली मोड़ पर पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मसौली पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद निवासी उमर अली (24) अपनी पत्नी रेशमा (22) व छह माह की पुत्री शबा, पिता छोहारा (52) भाभी रोशनी के साथ दो साइकिलों से घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बजगहनी में रिश्तेदार के यहां गए थे। सोमवार को उमर अली उसकी पत्नी रेशमा व बच्ची शबा एक साइकिल पर थे, वहीं दूसरी साइकिल पर उसका पिता छोहारा व उसकी भाभी रोशनी सवार होकर घर जा रहे थे।
तभी फतेहपुर-बड्डूपुर मार्ग पर पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली साइकिल सवारों को रौंदते हुए निकल गयी। इसमें उमर अली व उसकी पुत्री शबा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता छोहारा, भाभी रोशनी व पत्नी रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको पुलिस ने सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया है। अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है।

इसी तरह हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित भिखरा गांव निवासी दूतनाथ (40) रविवार को अमेठी के कस्बा इन्हौना गया था। देर रात लौटने पर किसी वाहन से उतरकर पैदल घर जा रहा था। तभी सुल्तानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed