फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six died from corona

कोरोना से छह और की मौत, 191 मिले पॉजिटिव

Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
six died from corona
बाराबंकी। तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को संक्रमण की चपेट में आकर छह और लोगों की जान चली गई। इस तरह से जिले में अब तक संक्रमण की चपेट में आकर 91 लोगों की जान जा चुकी है। देरशाम आई नमूना जांच रिपोर्ट में 191 और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट के शाहपुर मुरारपुर निवासी एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर तीन दिन पूर्व परिवारीजनों ने उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी प्राकर शहर के फतहाबाद निवासी एक सिपाही की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं पाठमऊ निवासी एक वृद्धा की कोरोना से मेयो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार हालत गंभीर होने पर तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी प्रकार देवा के दयाल फार्म पर रहने वाली एक महिला और मलूकपुर निवासी एक वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर चार दिन पूर्व उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखपेड़ाबाग निवासी एक युवक की हिंद अस्पताल में मौत हुई है। परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस तरह से जिले में अब तक 91 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है लेकिन विभाग संक्रमण के फैलाव पर रोक लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 191 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना जैसे लक्षणों से दो की मौत
शहर के आवास विकास निवासी एक महिला की कोरोना जैसे लक्षणों से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार पीड़ित की कोरोना जांच तो नहीं कराई लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में मौत हो गई। इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर के रमसहायं निवासी एक युवक की भी मौत हुई है। बुखार और खांसी तथा सांस लेने की तकलीफ बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिले में कोरोना से छह और मौतें होने की जानकारी पर संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गयी है कि संदेह होने पर वह कोरोना की जांच अवश्य कराएं जिससे ऐसे लोगों को समय से उपचार की सुविधा मुहैया करायी जा सके।
-डॉ. सतीश चन्द्रा, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed