{"_id":"6526fb1152df1e4ae903c366","slug":"six-cases-of-stubble-burning-three-fined-barabanki-news-c-315-1-brp1007-6145-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पराली जलाने के छह मामले, तीन पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पराली जलाने के छह मामले, तीन पर जुर्माना
Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में पराली कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण करते उप कृषि निदेशक।
बाराबंकी। तमाम जागरूकता कार्यक्रमाें के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं तेजी से होना शुरू हो गई हैं। सेटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के छह मामले सामने आए। जिनमें तीन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। वहीं, नवाबगंज क्षेत्र में एक किसान को पराली जलाते हुए पकड़ा। एसडीएम व उप कृषिनिदेशक ने क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों से पराली न जलाने की अपील की।
सेटेलाइट से आई जानकारी में फतेहपुर में तीन, नवाबगंज, हैदरगढ़ व रामनगर में एक-एक पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से तीन मामलों में पुष्टि हुई और तहसील प्रशासन ने संबंधित किसानों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई भी की है। वहीं, एसडीएम नवाबगंज विजय कुमार त्रिवेदी ने ग्राम हाता मजरे गौरसादिकपुर के किसान दुर्गेश को पराली जलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जिसपर बुधवार को 2500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
वहीं, उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार ने फतेहपुर के ग्राम पंचायत गुरसेल व धौसार में किसानों से पराली न जलाए जाने की अपील की। साथ ही फतेहपुर में बनाए गए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पराली कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया। एसडीएम नवाबगंज एवं सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने हरख ब्लॉक में बैठक के दौरान प्रधानों को पराली न जलाए जाने के संबंध में जागरूक किया।