फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sister's palanquin was lifted, brother's bier was carried, every eye was moist

Barabanki News: बहन की उठी डोली, भाई की अर्थी, हर आंख नम

Mon, 27 Apr 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sister's palanquin was lifted, brother's bier was carried, every eye was moist
बाराबंकी। लखनऊ में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फतेहपुर क्षेत्र के गौरा मजरे करौंदी गांव निवासी अनुभव सिंह उर्फ अंकुर की मौत ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात अनुभव की बहन आंकाक्षा की शादी थी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशियां झूम रही थीं। रात भर बरातियों की चहल-पहल, हंसी-ठिठोली और जयमाल की रस्मों के बीच परिवार खुशियों में डूबा था। हर कोई इस खास मौके को यादगार बनाने में जुटा था। भोर में घर का इकलौते चिराग अनुभव सिंह उर्फ अंकुर, अपने दोस्त के साथ होमगार्ड की परीक्षा देने रायबरेली के लिए निकले।
विज्ञापन

लखनऊ से सूचना आई कि मोहनलालगंज और निगोहां के बीच बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनुभव की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, शादी का घर चीख-पुकार में बदल गया। जिस बहन की विदाई की तैयारी हो रही थी, उसी घर में भाई के खोने का दर्द फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर विदाई की रस्म पूरी कराई। दोपहर बाद जब अनुभव का शव गांव पहुंचा, तो हर आंख नम थी। जिस घर से सुबह दुल्हन विदा हुई थी, उसी घर से कुछ घंटों बाद बेटे की अंतिम यात्रा निकली। पिता राजेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह टूट चुके हैं। मोहल्ले के घरों में चूल्हा तक नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed