फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sir, I do not go in-laws, to pursue a career

साहब मुझे ससुराल नहीं जाना, अपना कैरियर बनाना है

Mon, 16 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 16 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sir, I do not go in-laws, to pursue a career
शाहजहांपुर बाजार में तैनात पु‌ल‌िस
साहब मुझे ससुराल नहीं जाना है, अभी मेरी पढ़ाई की उम्र है मुझे पढ़ लिखकर अपना कैरियर बनाना है। सोमवार को सीओ सदर के कार्यालय पहुंची एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उसका विवाह कम उम्र में करने के बाद अब ससुराल जाने का दबाव बनाया जा रहा है। किशोरी ने अपने परिवारीजनोें पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय एक किशोरी सोमवार को सीओ सदर श्रीपाल यादव के पास पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। कहा कि उसके परिवारीजनों ने बीते साल उसका विवाह कर दिया है और अब इसी सप्ताह उसका गौना देकर ससुराल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


किशोरी ने कहा कि उसे अभी पढ़ाई करनी है और वह नाबालिग भी है ऐसे में वह ससुराल नहीं जाएगी। किशोरी ने अपने माता पिता व अन्य परिवारीजनोें पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए खुद को ससुराल न जाने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सीओ ने कोतवाल नगर पुलिस को मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed