फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sinjenta Companies dares on gripes

सिंजेंटा कपंनी पर कसेगा शिकंजा

Mon, 03 Aug 2015 11:04 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
किसानों को टमाटर के नकली व घटिया बीज सप्लाई करने वाली सिंजेंटा कंपनी पर शिकंजा कसने लगा है। किसानों की शिकायत पर सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई की प्रक्रिया तेज करने की हिदायत दी है। इस अधिकारियों ने कंपनी को नोटिस भेज जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि रहीमाबाद, टेसुवा, इचौलिया, दादरा समेत करीब एक दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों ने सिंजेंटा कंपनी के हाईब्रिड टमाटर बीज का प्रयोग किया था। क्षेत्र के घनश्याम मुनेश्वर, अमर सिंह, दिनेश वर्मा, अरबिंद वर्मा, संदीप, अवधराम, गुरुसरन आदि किसानों का कहना है कंपनी ने किसानों के साथ धोखाधड़ी कर नकली बीज की सप्लाई की। इससे टमाटर की पौध करीब दो फिट अधिक लंबी हो गई और उसमें फल नहीं लगे। यह शिकायत किसानों ने भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह की अगुवाई में कृषि अधिकारी से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिला पंचायत की बैठक में कृषि अधिकारी रामकुमार यादव, उप कृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह व डीएचओ के सामने यह मुद्दा उठाया गया। इस पर दस दिन में जांच कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई लेकिन अधिकारी कंपनी को क्लीन चिट देने में लगे रहे। कार्रवाई न होते देख किसानों ने सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उद्यान अधिकारी ने कंपनी से जवाब तलब किया है।  
विज्ञापन


पांच को विकास भवन घेरेंगे किसान
किसानों ने इस मामले में पांच अगस्त को विकास भवन घेरने की चेतावनी भी दी है। भाकियू नेता मुकेश सिंह का कहना है कि सिंजेंटा कंपनी को अधिकारी बचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन किसान अपने नुकसान का लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
उप कृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी टमाटर बीज के संबंध में शिकायत की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद सीड एक्ट 1985 के तहत बीज बिक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिंजेंटा कंपनी के प्रतिनिधियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed