फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Siberian guests from across the seven seas

सात समुंदर पार से आए साइबेरियन मेहमान

Sun, 07 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 07 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siberian guests from across the seven seas
कड़कड़ाती ठंड और  हिमपात से जान बचाने की खातिर सात समन्दर पार से आए मेहमान परिन्दों ने क्षेत्र की झीलों के किनारे आशियाना बनाना शुरू कर दिया है। झीलों के किनारे शांत वातावरण में घने पेड़ों पर डेरा जमाने वाले यह मनमोहक माइग्रेटी (प्रवासी) यहां प्रवास के दौरान प्रजनन भी करते हैं।
विज्ञापन


साइबेरिया, रूस, जापान, तिब्बत आदि देशों से हजारों मील का सफर तय कर यह पक्षी यहां आते हैं और गर्मियों के दस्तक देते ही यह अपने वतन लौट जाते हैं। देवा क्षेत्र के प्रमुख झीलों में विदेशी परिंदों का आगमन लोगों के कौतूहल का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


वर्तमान में क्षेत्र के खजुआ झील में बड़ी संख्या में मेहमान परिंदे ओपेन बिल्ड स्टार्क, ब्रहानी डक, डेवसिक, कारमेंट, समन तथा लंबी और पीली चोंच वाले पेटेंट स्टार्क, हेडेड गोज, ब्लू चील्ड बीटर, ब्लैक टर्न, कामन टील व कामन रेड आदि विदेशी पक्षी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों बीघा में फैली इस खजुआ झील में स्वछंद होकर अठखेलियां करते इन परिंदों का कलरव वातावरण में एक अजीब सी हलचल पैदा कर देता है। इन खूबसूरत पक्षियों द्वारा प्रकृति के सानिध्य में की जाने वाली क्रीड़ाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है। साइबेरियन चिड़िया नाम से जानी जाने वाले यह परिंदे ठंड में साइबेरिया रूस आदि देशों के हिमपात के चलते यहां आसरा लेते हैं। और शांत झीलों के किनारे घने पेड़ों पर अपना ठिकाना बनाकर अंडे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed