{"_id":"5d471f488ebc3e6cfd189e05","slug":"si-send-to-police-line-barabanki-news-lko4746793193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी को पीटने में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी को पीटने में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में वाहन चेकिंग के दौरान सेना के जवान को मारपीट कर बंद करने के मामले में आरोपी चौकी प्रभारी को एसपी आकाश तोमर ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी उत्तरी कर रहे हैं।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि इस मामले की जांच एएसपी कर रहे हैं। लापरवाही मिलने पर शहर कोतवाली क्षेत्र की बंकी चौकी के प्रभारी संजीव कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। दरोगा जितेंद्र प्रताप सिंह को बंकी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने बताया कि एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि शहर की बंकी के चौकी प्रभारी संजीव कुमार व सिपाही वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान बाइक से जा रहे संदीप कुमार, भोला चौहान और मनीष यादव को रोक कर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस कर्मियों का उनसे विवाद हो गया। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने सैन्य कर्मी संदीप कुमार को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य लोग मौके से भाग निकले।
आरोप है कि संदीप को चौकी और फिर नगर कोतवाली ले जाकर पुलिस कर्मियों ने मारापीटा। केस दर्ज करके बंद कर दिया। सेना की 22वीं ग्रेनेड रेजीमेंट जालंधर में तैनात लांसनायक संदीप की गिरफ्तारी की जानकारी पर कोतवाली पहुंचे परिवारीजनों को मिलने भी नहीं दिया गया। शनिवार को परिवारीजनों के साथ कई लोग कोतवाली पर जमा होने लगे तो पुलिस संदीप को लेकर कोर्ट पहुंच गई। घटना से नाराज वकीलों की कोर्ट परिसर में पुलिस कर्मियों से हाथापाई तक हुई। इसके बाद पहुंचे एएसपी ने संदीप कुमार को जमानत पर रिहा करवाने के साथ पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने का आश्वासन दिया था। उधर एसपी आकाश तोमर ने मामले की जांच एएसपी को ही सौंपी है।
विज्ञापन
फौजी की तहरीर पर दर्ज नहीं हुआ केस
सैन्य कर्मी संदीप ने शनिवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि वह अपने भाई मनीष के साथ गोसाईं पुरवा से लौट रहा था। रास्ते में चौकी प्रभारी व सिपाहियों ने रोककर अभद्रता की। अपना परिचय देने के बाद भी कोतवाली ले जाकर पीटा जिससे वे बेहोश हो गया। संदीप ने फर्जी मुकदमें को वापस लेने और चौकी प्रभारी और सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। एसपी आकाश तोमर ने रविवार को बताया कि सैनिक की तहरीर पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।