फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shiva devotees queue up for Jalabhishek

Barabanki News: जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लगी कतार

Mon, 21 Aug 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees queue up for Jalabhishek
महादेवा (बाराबंकी)। पौराणिक तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा में सावन के सातवें सोमवार के मौके पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह से यहां कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने लगे। जलाभिषेक के लिए शाम से ही कतारें लगनी शुरु हो गईं। रात करीब सवा 12 बजे मंदिर के द्वार खुल गए। इस दौरान जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। सोमवार को यहां दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है।
विज्ञापन



सावन के पिछले सोमवार को लेकर शिवभक्तों में जिस तरह का उत्साह नजर आया था। इस बार श्रद्धालुओं में उससे कही अधिक जोश दिखाई देने की संभावना है। जलाभिषेक के दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को अफसरों की ओर से विशेष दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। अफसरों ने गर्भगृह व सरोवर के पास ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को खासी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। कड़े निर्देश दिए गए है कि भक्तों के साथ अभद्रता नहीं होनी चहिए।
विज्ञापन



रविवार को एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्रा, एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ हर्षित चौहान ने महादेवा पहुंचकर मेला क्षेत्र का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस सोमवार के बाद आखिरी सावन का सोमवार पड़ रहा है, जिससे इन दोनों सोमवारों में काफी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट पूजन-अर्जन के बाद रात 12:15 बजे खोलने का क्रम हर सोमवार पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed