फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   shatru property

जिले में 400 बीघा जमीन शत्रु संपत्ति, 50 पर है अवैध कब्जा

Sat, 18 Jun 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
shatru property
बाराबंकी। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद शत्रु संपत्ति को लेकर हड़कंप मचा है। जिले में 41.179 हेक्टेयर यानी 410 कच्चा बीघा से अधिक जमीन शत्रु संपत्ति के रुप में दर्ज है। जिले की सभी छह तहसीलों में ये जमीन हैं। सबसे अधिक जमीन सदर अर्थात नवाबगंज तहसील क्षेत्र में है तो सबसे कम रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में। लेकिन इन संपत्तियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील में पांच हेक्टेयर (50 बीघा) से अधिक पर अवैध कब्जा भी है। यह रिपोर्ट जिला प्रशासन ने राजस्व परिषद को भेजी है। शत्रु संपत्ति की जमीन लीज पर देने के मामले की जांच सीबीआई द्वारा शुरु किये जाने के बाद प्रशासन भी इन्हें खंगालने में जुट गया है। शत्रु संपत्ति को अवैध तरीके से लीज पर आवंटित करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

यह केस शत्रु संपत्ति के असिस्टेंट कस्टोडियन अभिषेक अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया। इसमें तीन तत्कालीन असिस्टेंट कस्टोडियन समेत अन्य कर्मचारी नामजद किए गए हैं। आरोप है कि इन पूर्व अधिकारियों ने नियम विरुद्ध ढंग से लीज पर आवंटित कर अनुचित लाभ लिया। इसी को लेकर सीबीआई की लखनऊ शाखा की टीम ने जांच शुरू की है। बृहस्पतिवार को शहर के बाल विहार कॉलोनी निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव व दयानंदनगर निवासी रुद्रेश पांडेय के यहां छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया है कि जिले में जिन जमीनों को लीज पर दिया गया था उन्हें निरस्त कर दिया गया है। सीबीआई जांच के बाद प्रशासन भी इन संपत्तियों को खंगालने में जुट गया है। कलेक्ट्रेट स्थित दफ़्तर में शत्रु संपत्ति से संबंधित जमीनों का ब्यौरा अपडेट किया जा रहा है।
राजस्व परिषद को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, नवाबगंज तहसील क्षेत्र में पांच हेक्टेयर से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा है। एडीएम राकेश सिंह ने बताया कि शत्रु संपत्ति को लेकर सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इन जमीनों पर अगर अवैध कब्जा हुआ तो हटाया जाएगा।

क्या है शत्रु संपत्ति, जिले में हैं 122
ऐसे लोग जो देश के विभाजन के समय या फिर 1962, 1965 व 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान या चीन जाकर बस गए और वहां की नागरिकता ले ली। उनकी संपत्ति भारत में शत्रु संपत्ति के रुप में दर्ज है। जिले में 122 शत्रु संपत्ति है। इनमें सबसे अधिक 68 नवाबगंज तहसील क्षेत्र में हैं।
तहसील- जमीन का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
नवाबगंज- 24.066
रामसनेहीघाट- 0.165
फतेहपुर- 7.074
हैदरगढ़- 5.085
रामनगर- 1.283
सिरौलीगौसपुर- 2.256
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed