{"_id":"69f8fc0f6439a0322908e09d","slug":"seven-years-of-waiting-are-over-aided-schools-get-11-teachers-barabanki-news-c-315-1-brb1038-166387-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सात साल का इंतजार खत्म, एडेड स्कूलों को मिले 11 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सात साल का इंतजार खत्म, एडेड स्कूलों को मिले 11 शिक्षक
Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी अब दूर होने जा रही है। पिछले सात वर्षों से नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। निदेशालय ने जिले के पांच विद्यालयों के लिए दो प्रधानाध्यापकों और विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान के नौ सहायक अध्यापकों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। आयोग ने इसकी परीक्षा वर्ष 2021 में आयोजित की गई लेकिन कानूनी अड़चनों और मामला न्यायालय में होने के कारण नियुक्तियां अधर में लटकी रहीं। अब न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद निदेशालय ने विद्यालयवार आवंटन सूची जारी कर दी है। बीएसए ने विद्यालय प्रबंधकों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सत्यम वदा श्रीवास्तव, सूरजमल मौर्य, श्रद्धा शुक्ला, रुचि यादव, रिम्मी सिंह, मनोज कुमार कसौधन, ज्योति सिंह, पूनम यादव, अनुराग मिश्रा, अर्पित सिंह, छोटेलाल को तैनाती मिली है। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने कहा कि लंबे समय से रिक्त चल रहे इन पदों पर शिक्षकों की तैनाती से विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर में बड़ा सुधार आएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना विलंब किए चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराएं।